Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

Advertisement

बागेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर संचालित मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संपादन को लेकर अपर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह विष्ट की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के एकीकृत प्रारूप प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियों तथा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने, संशोधन एवं अपात्र नामों को हटाने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए।

Advertisement

अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने तथा अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से निर्वाचक नामावली की जांच एवं सत्यापन में सहयोग देने की अपील की।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने युवाओं को शिक्षा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया

pahaadconnection

उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम : महाराज

pahaadconnection

जिलाधिकारी देहरादून ने किया जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment