Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन

Advertisement

हरिद्वार 21 नवंबर।  परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर उनके तप, त्याग, सेवा और मातृत्व से ओतप्रोत जीवन की स्मृति में विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया गया। डाक टिकट के माध्यम से समाज में व्यापक जनचेतना जगाने और युग निर्माण अभियान को नई दिशा देने वाले उनके विराट व्यक्तित्व को नमन किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी तथा जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या सहित उपस्थित अतिथियों ने स्मारक डाक टिकट का संयुक्त रूप से अनावरण किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने माता भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग, करुणा और मातृत्व को स्मरण करते हुए उनके जीवन को नारी जागरण, सेवा और सामाजिक चेतना का प्रेरक उदाहरण बताया। जन्मशताब्दी वर्ष में जारी स्मारक डाक टिकट उनके विचारों, जीवन मूल्यों और समाज निर्माण में दिए गए योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का प्रतीक बनेगा। डाक टिकट के अनावरण के साथ समारोह में उपस्थित हजारों परिजनों ने श्रद्धा और भावनाओं के साथ परम वंदनीया माताजी को नमन किया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड शहर 7 दशकों में 25 हजार से बढ़कर 4.5 लाख हो गया, हल्द्वानी गांव से शहर बना और महानगर बन गया।

pahaadconnection

प्रत्याशियों के नामों पर भाजपा आज लगाएगी मुहर, पहली सूची कर सकती है जारी

pahaadconnection

वनाग्नि की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करें : जिलाधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment