Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

संचालित योजनाओं के जरिए महिलाओं के लिए नए अवसर विकसित करने का प्रयास किया गया

Advertisement

देहरादून 26 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान महिला सशक्तिकरण को सामाजिक सुरक्षा के साथ आर्थिक स्वावलंबन और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, स्थानीय उत्पादों के विपणन और बेटियों की शिक्षा के लिए संचालित योजनाओं के जरिए महिलाओं के लिए नए अवसर विकसित करने का प्रयास किया गया है।

उत्तराखण्ड की महिलाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर देने के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया गया। इसके अलावा सहकारी प्रबंध समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरुआत की गई है। इन पहलों का उद्देश्य रोजगार और सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

Advertisement

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 10 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपए तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5,19,943 महिलाओं को संगठित कर 70,767 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं।

महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज अम्ब्रेला ब्रांड शुरू किया गया है। इसके तहत स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रांड की बिक्री छह करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। इससे लगभग 5,500 महिलाएं सीधे आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। वहीं, नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत महिला समूहों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित सेवाओं के नए अवसर विकसित हो सकें। नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपए और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की सहायता का प्रावधान है। अक्टूबर 2026 तक चार लाख से अधिक बेटियों को इसका लाभ मिल चुका है। मातृ एवं शिशु पोषण के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के अंतर्गत प्रसव के बाद महिलाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

01 अक्टूबर से गतका प्रशिक्षण की शुरूआत

pahaadconnection

कैबिनेट से निर्णयों मे सभी वर्गों को राहत, अर्थिकी बढ़ाने की दिशा मे ठोस कदम

pahaadconnection

क्रिसमस पर्व के अवसर पर राजभवन में कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment