Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

क्रिसमस पर्व के अवसर पर राजभवन में कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून 25 दिसम्बर। क्रिसमस पर्व के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून के विभिन्न चर्च के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्रिसमस केक काटने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस कैरोल के मधुर गायन से हुई, जिसमें बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सेंट जॉन्स चर्च, सेंट मॉरिसन मेमोरियल चर्च, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, सेंट थॉमस चर्च के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कैरोल गायन किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, करुणा और सेवा का पर्व है, जो हमें आपसी सद्भाव और एकता की सीख देता है। उन्होंने इस अवसर को सभी धर्मों और समुदायों के बीच समन्वय और भाईचारे को मजबूत करने का एक आदर्श अवसर बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत हमें सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की प्रेरणा देती है, जिससे समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने सभी उपस्थित लोगों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कर्नल एस वॉशिंगटन, बॉबी कैश, एस पी पॉल, विनीता लाल, निर्मल जैकब, रजनी वॉशिंगटन सहित ईसाई समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मां भुवनेश्वरी के दर्शन करना चाहते हैं, उत्तराखंड में यहाँ स्थित है प्रसिद्द मंदिर

pahaadconnection

पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुये सीएम धामी

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया पुस्तक ‘अमरत्व की ओर’ का लोकार्पण

pahaadconnection

Leave a Comment