Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया चेयरपर्सन मकवाना का आभार व्यक्त

Advertisement

देहरादून। बीस वर्षों की लंबी अवधि के उपरांत, 92 सफाई कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति मिलने के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन एम.सी. चंडीगढ़ के अध्यक्ष मोनू बोहत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने चेयरपर्सन राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (केंद्रीय राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना के आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। यूनियन द्वारा पटका पहनाकर एवं बुके देकर आभार व्यक्त किया। चेयरपर्सन श्री मकवाना द्वारा विगत 12 नवम्बर को चंडीगढ़ सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम चंडीगढ़ में 20 वर्षों से मृतक आश्रित कोटे में कार्यरत 92 दैनिक वेतन कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति देने संबंधी निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थाई नियुक्ति देने के आदेश जारी कर दिये हैं। 20 वर्षों की लंबी अवधी के बाद स्थाई नियुक्ति मिलने के बाद कर्मचारियों एवं उनके परिवार में खुशी की लहर है। निगम में कार्यरत कर्मचारियों से सम्बंधित माँगो एवं सुविधाओं के संबंध में भी कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए है। प्रतिनिधि मंडल में  यूनियन के पृधान महासचिव सुखराम, विनोद घावरी, राजू घावरी, विनय भीगा आदि शामिल रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment