Advertisement
देहरादून 28 नवम्बर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की सचिव श्रीमती पूनम किमोठी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को एसोसिएशन की ओर से टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी और व्यापक जनजागरूकता को आवश्यक बताते हुए कहा कि इस दिशा में समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच और नियमित उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस दिशा में एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
Advertisement
Advertisement
