Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

नवीन जोशी ने कैंट विधानसभा से टिकट की दावेदारी पेश की

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन श्रीमती दीपा दास मुंशी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए पार्टी नेतृत्व से कैंट विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। नवीन जोशी ने कहा कि “मैं पिछले 35 वर्षों से कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच रहकर काम कर रहा हूं। लगातार कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए प्रयासरत हूं। क्षेत्र की जनता के बीच मेरा निरंतर संपर्क और संगठन के प्रति मेरी प्रतिबद्धता रही है। कैंट विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाने के लिए मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यदि पार्टी नेतृत्व मुझे कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देता है तो मैं पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं राजेंद्र शाह एवं धीरेंद्र प्रताप ने भी स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिन्होंने लंबे समय से पार्टी के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। पार्टी के संघर्षशील, जमीनी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट देकर सम्मानित किया जाना चाहिए, ताकि संगठन को मजबूती मिले और कांग्रेस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके। नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रत्याशियों का चयन उनकी लोकप्रियता, संगठन के प्रति योगदान, जनाधार और जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाए। मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मजबूती और प्रत्याशी चयन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

खामियों के बजाय अपनी उपलब्धियां गिनाये कांग्रेस : चौहान

pahaadconnection

सीएम ने की श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

pahaadconnection

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक का घेराव

pahaadconnection

Leave a Comment