Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

विधायक निधि का उपयोग समाज हित में हो प्राथमिकता : श्रीमती सविता कपूर

Advertisement

देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 44 पटेल नगर आर्य समाज मंदिर में विधायक निधि से निर्मित  हैंडपंप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्रीमती कपूर ने बताया कि आर्य समाज मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा कुछ समय पूर्व आर्य समाज मंदिर में पेयजल समस्या से अवगत कराया था और निवेदन किया गया कि आर्य मंदिर प्रांगण हैंड पंप स्थापित किया जाए। श्रीमती कपूर ने बताया कि आर्य समाज मंदिर सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि एक विद्यालय भी जहां पर 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है और जब इतनी बड़ी संख्या में संख्या बच्चे ओर श्रद्धालु यहां आते है तो हैंडपंप की आवश्यकता भी महसूस हो रही थी। श्रीमती कपूर ने कहा कि मैने तुरंत ही हैंडपंप लगाने हेतु निर्देशित किया और आज हैंडपंप तैयार हो चुका है और लोकार्पण भी हो गया है। विधायक निधि का सदुपयोग समाज हित में हो ऐसी हमारा प्रयास रहता है। इस अवसर पर मंदिर से जुड़े श्री गोविन्द मोहन,हितेश सिंह,सुषमा शर्मा,ईश्वर पाल सिंह, आमोद प्रमोद, संजय पाल सिंह, कुसुम गुप्ता,  शैलेंद्र शर्मा, गायत्री गर्ग, गुरमीत शास्त्री जी आदि लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

543 सीटों के लिए सात चरणों में कराया जाएगा मतदान

pahaadconnection

पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटना, 16 लोग घायल

pahaadconnection

एकीकृत हिमालयन मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection

Leave a Comment