Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

‘हिम किरीटिनी-2026’ स्मारिका का विमोचन

Advertisement

देहरादून। हिमालय की तरह प्रकृति के विराट कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल पर आधारित स्मारिका ‘हिम किरीटिनी-2026’ का विमोचन यहाँ देहरादून स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल, रेसकोर्स में भव्य साहित्यिक समारोह के बीच किया गया। समारोह में प्रदेश व देश के अनेक भागों से पधारे करीब 150 से अधिक साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा और संस्कृति से जुड़े अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार शूरवीर भण्डारी के सयोंजन में चंद्रकुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान मसूरी एवं द हिल्स ऑफ मसूरी द्वारा प्रकाशित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बहुत सराहनीय रहा। समारोह के मुख्य अतिथि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड के महानिदेशक एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी थे। उन्होंने चंद्रकुंवर बर्त्वाल को उत्तराखंड की अमूल्य साहित्यिक धरोहर बताते हुए कहा कि चंद्रकुंवर बर्त्वाल ने बहुत कम आयु में हिंदी साहित्य में ऐसी पहचान बनाई, जो उन्हें कालजयी कवियों की पंक्ति में खड़ा करती है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य श्री मनोहर सिंह रावत,  वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र भसीन, वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य निर्माण आंदोलनकारी जय प्रकाश उत्तराखंडी, वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत, मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर सत्यव्रत रावत, हिमालयन एडवेंचर के निदेशक एस पी चमोली, शिक्षाविद प्रदीप द्विवेदी ने भी विचार रखे . कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक शीशपाल गुसाईं ने कहा कि चंद्रकुंवर बर्त्वाल को याद करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि वे सुमित्रानंदन पंत, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ और महादेवी वर्मा जैसे महान कवियों की साहित्यिक परंपरा के समानांतर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले कवि थे। स्मारिका ‘हिम किरीटिनी-2026’ के संपादक शूरवीर सिंह भंडारी ने सभी अतिथियों और उपस्थित साहित्यकारों, पत्रकारों तथा प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया। इस गरिमापूर्ण एवं अर्थपूर्ण आयोजन में मसूरी पालिका के पूर्व सभासद दर्शन सिंह रावत, समाजसेवी निधि बहुगुणा, शिक्षाविद एलएम काला, पुष्पा पड़ियार, कविता भण्डारी, कमलेश भण्डारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र कैन्तुरा, पत्रकार धनवीर कुमाईं, पत्रकार प्रेम पंचोली, पत्रकार दीपक कैन्तुरा, पूर्व सभासद छावनी परिषद्  नरेन्द्र पड़ियार तमाम विभूतियों संग हमें  भी शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ठप पड़ी इंदिरा मार्केट पुनर्विकास योजना को लेकर आवास सचिव से मिला प्रतिनिधिमण्डल

pahaadconnection

अधिकारी आपदा से निपटने व डेंगू की रोकथाम के लिए रहें सक्रिय : जिलाधिकारी

pahaadconnection

बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

pahaadconnection

Leave a Comment