Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
देश-विदेश

बीच पर लाखों की तादाद में आ गयी मरी मछलियां। देख कर लोग छिपे अपने घरों में

Advertisement

जी हाँ ये घटना अमेरिका की है वहां के वहां के स्टेट बीच पर यह आश्चर्यजनक दृश्य देखने को मिला।  अमेरिका के इस बीच पर लाखों की संख्या में मरी हुई मछलियां समंदर के किनारे बीच पर पड़ी है। समंदर की लहरों से बहकर ये मरी हुई मछलियां बीच पर आकर जमा हो गई है। ये नजारा  बेहद अद्भूत और डरावना है। मरी मछलियों की  दुर्गंध के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। हालांकि कि उन्हें इतनी मछलियों के एकसाथ मृत पाए जाने का काफी दुःख है लेकिन मरी मछलियों के कारण होने वाले दुर्गन्ध  ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इतनी तेज गंध है कि लोग परेशान हो गए हैं।

वहीं ये अब तक पता नहीं चल सका है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत कैसे हुईं। अधिकारी इसका पता लगाने में जुटे हैं। वहीं मरी मछलियों को वहां से हटाने का काम चल रहा है। आपको बता दें कि इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जहां लहरों से बहते हुए मछलियां किनारे तक पहुंच जाती है। इसी तरह की घटना लेबनान में भी देखने को मिली थी, जहां झील में बहकर आईं 40 टन मरी हुईं मछलियां मुश्किल का कारण बन गई थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो में कुत्‍ते की तस्‍वीर हटाकर फिर से नीली चिड़िया को लगा दिया है

pahaadconnection

भारत में जल्दी ही 200 नई वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ती नजर आने वाली हैं

pahaadconnection

माइक्रोसॉफ्ट ने मई से सभी माइक्रोसॉफ्ट टीम यूजर्स के लिए 3डी अवतार फीचर शुरू करने की घोषणा की है

pahaadconnection

Leave a Comment