Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ

Advertisement

देहरादून, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून आगमन पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कैंट विधानसभा में अपने मजबूत संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के व्यापक जनसमर्थन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से की गई। रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं गाड़ी रोककर अभियान में सहभागिता की और इसकी सराहना करते हुए इसे राष्ट्रहित से जुड़ा प्रेरणादायी अभियान बताया।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत करते हुए “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान केवल ईंधन बचाने का संदेश नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मसूरी को मिला तहसील का दर्जा, कैबिनेट मंत्री ने जताया आभार

pahaadconnection

“संवेदना से सशक्तिकरण की ओरः-डीएम सविन बंसल की पहल, संरक्षण गृह की संवासिनियों व बालिकाओं की विशेष एक्सपोजर विजिट‘‘

pahaadconnection

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment