Pahaad Connection
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

संक्रमण और सर्दी के बीच कैसे मिलेगा Vitamin D? इन चीजों को खाने से मिलेगा Vitamin D

Advertisement

विटामिन डी एकमात्र पोषक तत्व है, जिसे आपका शरीर सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर पैदा करता है। दुनिया की 50% आबादी को पर्याप्त धूप नहीं मिल सकती है और यही वजह है कि अधिकतर लोग विटामिन डी की कमी का सामना कर रहे हैं। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए इन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

विटामिन डी की कमी से बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया नामक बीमारी हो सकती है जिससे हड्डियों में दर्द हो सकता है। , एक वर्ष की आयु के बच्चों और वयस्कों को एक दिन में 10 माइक्रोग्राम विटामिन डी की आवश्यकता होती है। इसमें गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं और विटामिन डी की कमी के जोखिम वाले लोग शामिल हैं। एक साल तक के बच्चों को एक दिन में 8.5 से 10 माइक्रोग्राम विटामिन डी की जरूरत होती है।विटामिन डी कमी उन लोगों में अधिक देखी जाती है, जिन लोगों को धूप नहीं मिलती है। फिलहाल सर्दियों का समय है और इस मौसम में कई-कई हफ्तों तक धूप नहीं निकलती है। जाहिर है ऐसे में किसी को भी विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कोरोना वायरस महामारी का दौर चल रहा है और ऐसे में विटामिन डी कमी आपको जोखिम में डाल सकती है। जिन लोगों में विटामिन डी की कमी है, उन्हें कोरोना वायरस का अधिक जोखिम हो सकता है।

Advertisement

Vitamin d rich foods: फिलहाल सर्दियों का समय है और इस मौसम में कई-कई हफ्तों तक धूप नहीं निकलती है। जाहिर है ऐसे में किसी को भी विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कोरोना वायरस महामारी का दौर चल रहा है और ऐसे में विटामिन डी कमी आपको जोखिम में डाल सकती है।

विटामिन डी एकमात्र पोषक तत्व है, जिसे आपका शरीर सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर पैदा करता है।

Advertisement

दुनिया की 50%

आबादी को पर्याप्त धूप नहीं मिल सकती है और यही वजह है कि अधिकतर लोग विटामिन डी की कमी का सामना कर रहे हैं। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए इन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

Advertisement

विटामिन डी

की कमी से बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया नामक बीमारी हो सकती है जिससे हड्डियों में दर्द हो सकता है।

Advertisement

, एक वर्ष की आयु के बच्चों और वयस्कों को एक दिन में 10 माइक्रोग्राम विटामिन डी की आवश्यकता होती है। इसमें गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं और विटामिन डी की कमी के जोखिम वाले लोग शामिल हैं। एक साल तक के बच्चों को एक दिन में 8.5 से 10 माइक्रोग्राम विटामिन डी की जरूरत होती है।

विटामिन डी कमी उन लोगों में अधिक देखी जाती है, जिन लोगों को धूप नहीं मिलती है। फिलहाल सर्दियों का समय है और इस मौसम में कई-कई हफ्तों तक धूप नहीं निकलती है। जाहिर है ऐसे में किसी को भी विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

कोरोना वायरस महामारी का दौर चल रहा है और ऐसे में विटामिन डी कमी आपको जोखिम में डाल सकती है। जिन लोगों में विटामिन डी की कमी है, उन्हें कोरोना वायरस का अधिक जोखिम हो सकता है।

अंडे की जर्दी

Advertisement

वैसे मछली को विटामिन डी का बेहतर स्रोत माना जाता है लेकिन अगर आप मछली नहीं खाते हैं, तो अंडा भी इसका बेहतर स्रोत है। अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन पाया जाता है जबकि पीले हिस्से में वसा, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं।

एक अंडे की जर्दी में 37 आईयू विटामिन डी पाया जाता है जो रोजाना की जरूरत का 5% है।

Advertisement

मशरूम

मशरूम विटामिन डी का बेहतर स्रोत है। ऐसा माना जाता है कि मशरूम भी मनुष्यों की तरह धूप से विटामिन डी को संश्लेषित कर सकते हैं। जंगली मशरूम विटामिन डी2 का अच्छा स्रोत है। 3.5 औंस (100-ग्राम) मशरूम में 2,300 आईयू विटामिन डी होता है।

Advertisement

गाय का दूध

गाय का दूध, सबसे अधिक सेवन किया जाने वाला दूध है। यह कैल्शियम, फॉस्फोरस और राइबोफ्लेविन सहित कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। एक कप गाय के दूध में 115-130 आईयू विटामिन डी होता है जोकि रोजाना की जरूरत का 15–22% है।

Advertisement

सोया दूध

विटामिन डी लगभग विशेष रूप से पशु उत्पादों में ज्यादा पाया जाता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आपके लिए सोया दूध बेहतर विकल्प है। सोया दूध अन्य पोषक तत्वों जैसे विटामिन और मिनरल्स का भी बेहतर स्रोत है। एक कप (237 मिली) सोया दूध में 107-117 आईयू विटामिन डी पाया जाता है जोकि रोजाना की जरूरत का 13-15% है।

Advertisement

संतरे का रस

दुनियाभर में लगभग 75% लोग लैक्टोज इंटोलरेंट हैं और 2-3% को दूध से एलर्जी है। अगर आप भी इनमें से हैं, तो आपको दूध के बजाय संतरे के रस को डाइट में शामिल करना चाहिए। संतरे विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम का भी बेहतर स्रोत है। एक कप (237 मिली) फोर्टिफाइड संतरे का रस आपको 100 आईयू विटामिन डी देता है, जोकि रोजाना की जरूरत का 12% है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इस चीज का सेवन शुरू करें

pahaadconnection

ट्यूबल ब्लॉकेज ठीक करने के लिए कौन से योगासन करें

pahaadconnection

धूप की वजह से त्वचा पर आ रही है डलनेस, इन उपायों से खील उठेगी त्वचा

pahaadconnection

Leave a Comment