Pahaad Connection
जीवनशैली

पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं यह घरेलू उपाय

Advertisement

आजकल गलत खानपान की वजह से बहुत ही समस्याएं हो जाती है। उनमें से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी होती है। आजकल पिंपल की वजह से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। कुछ प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए आपको कुछ देसी नुस्खे ट्राई करने चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे। इन उपायों को अपनाकर आप पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इन नुस्खो को को जरूर आजमाएं।
पिंपल्स को दूर करने के लिए एलोवेरा बहुत ज्यादा असरकारी होता है। इस उपाय को करने के लिए आप एलोवेरा के गुदे को एक कटोरी में निकाल लें। अब इसकी पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में थोड़ी सी हल्दी मिक्स करें। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो पिंपल्स को दूर करने में मदद करते हैं। अब इस मिश्रण को पिंपल्स के ऊपर लगाएं। कम से कम आधे घंटे तक इसे ऐसे ही रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इस उपाय से धीरे-धीरे आपके पिंपल्स कम हो जाएंगे। इसके अलावा दाग धब्बे भी दूर होंगे। पिंपल्स को दूर करने के लिए नारियल तेल भी आपके लिए उपयोगी होगा। अब थोड़ा सा नारियल तेल लेकर उसमें थोड़ा टी ट्री ऑयल मिक्स करें। अब इन दोनों के मिश्रण को चेहरे पर इस्तेमाल करें। इससे धीरे-धीरे आपके पिंपल्स दूर हो जाएंगे। इसके अलावा आपके चेहरे पर चमक आएगी। दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सुबह का नाश्ता: नाश्ते में पीनट हलवे का आनंद लें: यह है रेसिपी

pahaadconnection

पोषक तत्वों से भरपूर है पुदीने की पत्तियां, समर सीजन में ऐसे करण डाइट में शामिल

pahaadconnection

इस नेचुरल स्क्रब का प्रयोग करके चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाएं

pahaadconnection

Leave a Comment