Pahaad Connection
Breaking News
देश-विदेश

दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप,छह महीने में पहली बार पॉजिटिविटी दर 11% के पार

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 822 नए मामले सामने आए। इससे दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 11.41 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले छह महीनों में सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हो गई। इससे जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 26,313 पर पहुंच गई।  वहीं, 822 नए मरीज मिलने से दिल्ली में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों का आंकड़ा बढ़कर 19,56,593 हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 11.41 फीसदी पर पहुंच गई है, जो पिछले छह महीनों में सर्वाधिक है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 24 जनवरी को संक्रमण दर 11.79 प्रतिशत दर्ज की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में रविवार तक लगातार पांच दिन से एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 1,263 मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और संक्रमण दर 9.35 फीसदी रही थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा ने चार सीटों पर किया कब्जा ,एक पर निर्दलीय को मिली जीत,सीएम योगी ने दी बधाई

pahaadconnection

दिल्ली आबकारी नीति मामला: BRS MLC कविता 11 मार्च को ईडी के सामने पेश होंगी

pahaadconnection

वंदना लूथरा की सफलता की कहानी – वीएलसीसी हेल्थ केयर लिमिटेड की फाउंडर

pahaadconnection

Leave a Comment