Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

यूपी – लखनऊ के 140 अनाधिकृत होटलों को नोटिस जारी

Advertisement

राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना सुइट्स में हुए अग्निकांड के बाद  शहर के 140 अनाधिकृत होटलों को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। इस संबंध में सभी जोनल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के होटलों की जांच करके सात दिन में रिपोर्ट उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को सौंपनी होगी।शहर के वह होटल जिनको प्राधिकरण प्रवर्तन के इंजीनियरों ने सरपरस्ती देकर खड़ा कराया है। ऐसे होटलों को पहले भी दिखावे के लिए नोटिस जारी की गई थी, मगर कार्रवाई अब तक नहीं की गई।मंगलवार को उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन प्रभारियों को तलब करके अलग-अलग ऐसे अनाधिकृत होटलों की सूची मुहैया कराई गई है।
गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, शहीद पथ किनारे, महानगर, चारबाग, अमीनाबाद, गौतमबुद्ध मार्ग, गणेशगंज रोड, नाका आदि में ऐसे अनाधिकृत होटल हैं। प्रवर्तन प्रभारियों की जांच के बाद इस बार लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करने का मन बनाया है।  उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में भी बहुत सरे अनधिकृत होटल्स मोजूद है ..

Advertisement
Advertisement

Related posts

UPI से करना है 200रुपए तक का पेमेंट तो Paytm नहीं मांगेगा PIN यहां जानिए तरीका

pahaadconnection

गणेशजी के लिए तोंडली चावल या स्ट्रॉबेरी के साथ बूंदी के लड्डू बनाना सीखें, यह है सरल रीत

pahaadconnection

दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आरआरआर फिल्म ऑफ द ईयर, ‘कश्मीर फाइल्स’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

pahaadconnection

Leave a Comment