Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
देश-विदेश

अरविंद केजरीवाल ने किया ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान का एलान,

Advertisement

आम आदमी पार्टी देश में मेक इंडिया नंबर वन अभियान शुरू करेगी। हरियाणा में इसका सात सितंबर को शुभारंभ होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिसार से यह अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत प्रदेश के कोने-कोने से युवा उनसे संवाद कर सकेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरूआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं।उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को शानदार शिक्षा देनी होगी, पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। ये काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब ये शुरू हो गया है। हम मिलकर ये सब करेंगे। भारत अब रूकेगा नहीं।सीएम ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर 77 प्वाइंट्स को हम जल्द ही जाम मुक्त करेंगे। आज PWD के साथ बैठक कर पूरे प्लान पर विस्तार से चर्चा की। ऐसे कोरिडोर जहां ज्यादा जाम लगता है उन्हें जाम-मुक्त करने के लिए वहां सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर अंडरपास, फ्लाई ओवर और फुटओवर ब्रिज बनाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सराय विद्यालय में विद्यार्थियों को कराया गया योगाभ्यास

pahaadconnection

गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसा मामले में सरकार द्वारा नियुक्त SIT ने कई खुलासे किए

pahaadconnection

पीबी-शब्द : लाइव फीड और संग्रहित सामग्री तक पहुंच

pahaadconnection

Leave a Comment