Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
सोशल वायरल

आलिया और रणबीर उज्जैन में महाकाल की संध्या आरती में शामिल होंगे,

Advertisement

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट मंगलवार को शाम 7 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे यहां महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। कपल ने एक वीडियो भी जारी कर उज्जैन आने की जानकारी दी है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके साथ हैं। मंदिर के सूत्रों की मानें तो दोनों शाम को होने वाली संध्या आरती में शामिल होंगे।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शाम 7 बजे तक उज्जैन आ सकते हैं। दोनों इंदौर एयरपोर्ट से कार से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। आरती में शामिल होने के बाद वापस इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। आलिया भट्‌ट प्रेग्नेंट हैं। इसी साल 14 अप्रैल को दोनों ने शादी की थी।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के प्रमोशन में भी बिजी हैं। यह फिल्म तीन हिस्सों में बनी है। ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट 9 सितंबर को रिलीज होगा। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में हैं। फिल्म में रणबीर ने ‘शिवा’ और आलिया ने ‘ईशा’ का रोल प्ले किया है। अमिताभ बच्चन फिल्म में प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं नागार्जुन, हिस्ट्री की नॉलेज रखने वाले आर्कियोलॉजिस्ट अजय का रोल प्ले कर रहे हैं। मौनी के रोल का नाम है दामयंती।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

pahaadconnection

18 फरवरी को कूनो में 12 चीते और आयेंगे

pahaadconnection

पीएम मोदी ने देश के 135 करोड़ नागरिकों के लिए गुजरात विधानसभा में BBC के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

pahaadconnection

Leave a Comment