Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
देश-विदेश

अग्निवीरो को प्रमाण पत्र सत्यापन में जनप्रतिनिधि से हो रही बाधा

Advertisement

सेना की ओर से इन दिनों राजधानी के मोरहाबादी मैदान में अग्नि वीरों की बहाली की जा रही है। इस बहाली में भाग लेने के लिए राज्य के कोने-कोने से युवा पहुंच रहे हैं। उनके पास इसमें भाग लेने के लिए जरूरी दस्तावेज भी हैं। लेकिन वार्ड पार्षदों के रूखे व्यवहार और लापरवाही रहे कारण राजधानी के ही युवा इस बहाली के लिए जरूरी दस्तावेजों की बाधा को पार नहीं कर पा रहे हैं।

दरअसल, अग्निवीर योजना के तहत सेना की बहाली में शामिल होने वाले युवाओं को जाति, आवासीय ,चरित्र सहित अविवाहित होने का प्रमाण पत्र साथ में लेकर आना है। बहाली निदेशक का कहना है कि प्रमाण पत्रों को मुखिया सरपंच अथवा अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षद से अभिप्रमाणित करवा कर लाना है। जिन अभ्यर्थियों के पास उपरोक्त प्रमाण पत्र नहीं होंगे उन्हें बहाली में शामिल नहीं किया जाएगा।

Advertisement

राजधानी के कुछ क्षेत्रों से शिकायत मिल रही है कि संबंधित वार्ड पार्षद युवाओं का प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं कर रहे हैं। वार्ड नंबर – 20 के पार्षद सुनील यादव के संबंध में भी ऐसी शिकायत मिल रही है। उनका कहना था कि हमें सरकार से किसी तरह का अधिकार ही नहीं मिला, तो हम किसी प्रमाण पत्र को सत्यापित क्यों करें। वार्ड नंबर- 19 की पार्षद रोशनी खलखो ने बताया कि जिन युवाओं को जानती है उनके प्रमाण पत्र जारी कर रही है। लेकिन जिन युवकों के संबंध में उनके जानकारी नहीं है उन्हें प्रमाणिक दस्तावेज लाने को कहा जा रहा है।अग्नीपथ योजना के तहत देशभर में अग्नि वीरों की बहाली हो रही है इसके तहत झारखंड के 24 जिलों के लिए 5 से 22 सितंबर तक रांची के मोराबादी स्थित आर्मी ग्राउंड में सेना भर्ती रैली है आज एनी 7 सितंबर को खूंटी कोडरमा पाकुड़ व लातेहार के 5600 युवा बहाली में शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्वास्थ्य और स्वाद दोनों से मिलकर बनता है आयुष आहार : प्रताप राव जाधव

pahaadconnection

BJP:हिमाचल में BJP की बैठको का दौर शुरू!लोकसभा चुनाव, 2024 को लेकर अमह मुद्दों पर चर्चा

pahaadconnection

5892 पोलिंग स्टेशन को वेबकास्टिंग में लिया जायेगा : जोगदंडे

pahaadconnection

Leave a Comment