Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बेरोजगार संघर्ष यात्रा का आज शुरू

Advertisement

कांग्रेस की रोजगार संर्घष यात्रा का प्रथम चरण नौ सितम्बर से शुरू होगा। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां से शुरू होने वाली इस चार दिवसीय यात्रा की शुरूआत प्रमुख शक्तिपीठ मां श्री चामंुडा मंदिर से शुरू होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और यात्रा के समन्वयक आरएस बाली के नेतृत्व में इस यात्रा का आगाज होगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम चरण की चार दिवसीय यह यात्रा नौ सितम्बर को सुबह 11 बजे शुरू होगी। नौ सितम्बर को श्री चामुंडा मंदिर से शुरू होने वाली यह यात्रा सबसे पहले कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला पंहुचेगी। धर्मशाला से कांगड़ा होते हुए शाहपुर, कोटला और रात को नूरपुर पंहुचेगी। अगली सुबह 10 सितम्बर को नूरपुर से जसूर, इंदौरा, काठगढ़, रैहन, ज्वाली तथा वापस रात को नूरपुर पंहुचेगी। 11 सितम्बर को नूरपुर से चम्बा जिला के बनीखेत होते हुए रात को चम्बा पंहुचेगी। वहीं 12 सितम्बर को यह यात्रा चम्बा से वापस नगरोटा बगवां लौटेगी।
हिमाचल देश के सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाले शीर्ष तीन राज्यों में शामिल: बाली
उधर इस यात्रा को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और यात्रा के समन्वयक आरएस बाली ने बताया कि हिमाचल देश के सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाले शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है। राज्य की बेरोजगारी दर की राष्ट्रीय औसत 8.1 प्रतिशत से अधिक है। कोविड की पहली लहर के दौरान हिमाचल में बेरोजगारी दर 26 प्रतिशत पंहुच गई थी। हिमाचल में आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 8.82 लाख बेरोजगार युवा हैं, हालांकि यह संख्या बहुत अधिक होगी क्योंकि ग्रामीण आबादी ज्यादा पंजीकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त होने तक राज्य पर 85,000 करोड़ रुपये का कर्ज हो जाएगा। उच्च बेरोजगारी दर के साथ, रसोई गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के चलते आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार बेरोजगारी और मंहगाई को लेकर कुछ नही कर पाई है। सरकार के इस रवैये के खिलाफ ही बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा, महिलाएं कांगड़ा के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की सड़कों पर मार्च करेंगी और भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगी।
Advertisement
Advertisement

Related posts

नौकरशाह के साथ अभद्रता स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा के लिए शुभ संकेत नहीं : करन माहरा

pahaadconnection

हरियाणा: भारत को सुपर पॉवर नहीं, जगत गुरू बनाना मोदी का लक्ष्य: शिव प्रकाश

pahaadconnection

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सामान्य समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment