Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

पहाड़ी से कार पर बोल्डर गिरा , 1 मरा 3 घायल ।

Advertisement

नैनीताल ।

बारिश के कारण पहाड़ों पर खतरा मंडरा रहा है। सड़क पर मलबा आने से उत्तर प्रदेश के पर्यटक की मौत हो गई है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पर्यटकों की कार पर मलबा गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। बता दें इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के रहने वाले जितेंद्र दिवाकर उम्र 35 वर्ष अपने साथी प्रवीण चौधरी, अभय और अक्षय सभी निवासी उत्तर प्रदेश के साथ कार संख्या यूपी 21 सी यू 7632 से पहाड़ की तरफ घूमने आए थे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र से कुछ दूर आगे पहाड़ी से अचानक उनकी कार पर मलबा गिर गया।

Advertisement

जिसकी वजह से गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे तैसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने आकर वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। लेकिन जितेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

12 फरवरी को जनपद भ्रमण पर आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

pahaadconnection

नंदानगर आपदा अपडेट : लापता व्यक्तियों की तलाश में जुटी टीमें

pahaadconnection

शहरी विकास मंत्री ने किया डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट एंड शो का उद्घाटन

pahaadconnection

Leave a Comment