Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
खेलउत्तराखंड

राज्यपाल, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेडियम, देखी भारत-इंग्लैंड सीरीज

Advertisement

देहरादून ।

गुरूवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे।

Advertisement

उन्होंने स्टेडियम पंहुचकर इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स मैच का आनंद लिया। इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और देवभूमि में सभी का स्वागत किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज के दौर में रोड सेफ्टी से सम्बन्धित नियमों का पालन करना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस दिशा में जन जागरूकता का कार्य करेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि क्रिकेट का यह आयोजन उत्तराखण्ड में खेलों को बढ़ावा देने तथा उत्तराखण्ड को पहचान दिलाने में मददगार होंगे।

Advertisement

इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार आदि भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चमोली हादसे पर सीएम जनता से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मागे : लक्ष्मी

pahaadconnection

जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश, ल्वीटी बुग्याल में चलाया सफाई अभियान

pahaadconnection

भारत और यहां की जनता ही मेरा परिवार : प्रधानमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment