Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन का नाम लोक भवन होने पर राज्यपाल को दी बधाई

Advertisement

देहरादून, 06 दिसंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज लोक भवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मंत्री जोशी ने राज्यपाल को राजभवन का नया नाम “लोक भवन” होने पर बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन किया जाना जनता की भावना और स्थानीय संस्कृति के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने राज्यपाल का भी इस निर्णय को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की अध्यक्ष साधना शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में भेंट की थी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में एक पत्र मंत्री जोशी के माध्यम से भेजकर राजपथ की तर्ज पर ब्रिटिशकालीन ‘‘राजभवन’’ नाम को बदलने का आग्रह किया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

GOOGLE और F.B जैसी टेक कंपनीओ के लिए केंद्र सरकार अब आईटी एक्ट लागू करने की दिशा में

pahaadconnection

यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता : डा.नरेश बंसल

pahaadconnection

सीएम ने की भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त

pahaadconnection

Leave a Comment