Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

पर्यटन विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्श में साहसिक पर्यटन कार्यक्रम के अंतर्गत राफ्टिंग प्रषिक्षण कार्यक्रम का  शुभारंभ

Advertisement

बागेश्वर

पर्यटन विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्श में साहसिक पर्यटन कार्यक्रम के अंतर्गत 05 दिवसीय (द्वितीय) राफ्टिंग प्रषिक्षण कार्यक्रम का  शुभारंभ बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह द्वारा अग्निकुण्ड में किया। उन्होंने कहा कि जननपद में साहसिक खेलों की काफी संभावना हैं। उन्होंने जनपद मंे साहसिक खेल एवं पर्यटन क्षेत्र में नये-नये स्थलों को विकसित कियें जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों से हमारा आत्म विश्वास के साथ ही कठिनाईयां से लडने की क्षमता बढती है। उन्होंने प्रषिक्षण प्राप्त कर रहें छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी।

Advertisement


इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि विकासखंड बागेश्वर के 07, कपकोट 18 तथा गरूड़ के 15 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रषिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्श जिला योजना के अंतर्गत जनपद में साहसिक खेलों का प्रषिक्षण का प्रषिक्षण समय-समय पर कराया जाता है।


राफ्टिंग प्रषिक्षण का संचालन केएमवीएन द्वारा किया जा रहा है। प्रबंधक दिनेष गुरूरानी द्वारा विस्तार से छात्र/छात्राओं को राफ्टिंग से संबंधित जानकारियां दी। इस दौरान राफ्टिंग गाइड राजेन्द्र सिंह, पदम सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विनोद धामी, मनोहर सिंह ऐरी, सहायक गाइड दीपक बिश्ट, कपिल ऐरी, वेद प्रकाष भट्ट, प्रबंधक साहसिक प्रबंधन केएमवीएन रमेष सिंह कपकोटी, पर्यटन विभाग के सुन्दर सिंह बोरा व हरीष जोषी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एससी-एसटी जनप्रतिनिधि सम्मेलन के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

pahaadconnection

उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग में राजीव नवोदय विद्यालय के निर्माण को 83 करोड़ स्वीकृत

pahaadconnection

छावनी में 1200 सैनिकों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में हिस्सा लिया

pahaadconnection

Leave a Comment