Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटों जाम के बाद खुला

Advertisement

गरमपानी:

नैनीताल ।

Advertisement

बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का कहर अभी भी जारी है हालांकि सोमवार दोपहर बाद बारिश रुक गई है लेकिन अभी भी जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। वहीं मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में नावली के पास भारी मलवा आने के कारण हाईवे अवरुद्ध हो गया।

Advertisement

जिससे हाईवे के दोनो तरफ लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे खैरना चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार द्वारा JCB से मलबा हटाने का कार्य करवाया गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल यातायात सुचारू किया जा सका।

Advertisement

खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में नावली के समीप अचानक ढेर सारा मलवा सड़क मार्ग पर आ गया जिसके चलते सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया था सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची जेसीबी द्वारा मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया और सुबह करीब नौ बजे के सड़क मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया गया है।। साथ ही एसआई दिलीप कुमार ने यात्रियों से हाइवे पर सावधानीपूर्वक यातायात करने के लिए कहा गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल लैंडिंग पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

pahaadconnection

भूपतवाला वार्ड नम्बर-1 के पास नाले के कम चौड़े होने की वजह से हो रहा जल भराव

pahaadconnection

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

pahaadconnection

Leave a Comment