Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया

Advertisement

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों ने श्रीनगर एवं कोटद्वार में विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया। श्रीनगर में नगर निगम एवं राजस्व विभाग की टीम ने श्रीनगर बाजार, नर्सरी रोड और श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में अभियान चलाकर सरकारी भूमि पर किए गए 16 अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। वहीं कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर मार्ग पर प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने 61 अस्थायी अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई कर मार्ग को सुगम एवं सुरक्षित बनाया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान जनहित, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण की पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान श्रीनगर में तहसीलदार दीपक भंडारी, नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अब रात के नौ बजे से सुबह के छह बजे तक काम कर सकेंगी महिलाएं, अधिसूचना जारी

pahaadconnection

कांग्रेस विधायक का देर रात्रि को हंगामा दुर्भाग्यपूर्ण : भट्ट

pahaadconnection

धूमधाम से मनाई शहीद त्रिलोक सिंह पांगती की 103 वीं जयंती

pahaadconnection

Leave a Comment