Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक

Advertisement

देहरादून उत्तराखण्ड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में जन सुविधा एवं सेना की सुविधा हेतु विभिन्न गतिविधयों के लिए जहाँ संयुक्त सर्वे की जरूरत है जिला प्रशासन एवं सैन्य अधिकारी संयुक्त सर्वे कर 3 सप्ताह के अन्दर शासन को रिपोर्ट दें, ताकि उन समस्याओं का उचित निदान करवाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, लेफ्टिनेंट जनरल जे.पी. मैथ्यू, जीओसी उत्तर भारत एरिया, मेजर जनरल संजीव खत्री जीओसी उत्तराखण्ड सब एरिया, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, DGP अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत हो रही समस्याओं का लिया संज्ञान

pahaadconnection

जयपुर के बाद अब देहरादून से शुरू करने जा रहे आंदोलन की दूसरी श्रृंखला

pahaadconnection

40 वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी

pahaadconnection

Leave a Comment