Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य प्रतिष्ठानों तथा सप्लाई वाहनों की छापेमारी का कार्य किया गया।

Advertisement

बागेश्वर।

जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अल्मोडा, बागेश्वर मार्ग स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों तथा सप्लाई वाहनों की छापेमारी का कार्य किया गया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान अन्य जिलों तथा राज्यों से खाद्य सामग्री लेकर आ रहे वाहनों की खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत निरीक्षण किया गया एवं काफलीगैर तथा कठपुडियाछीना स्थित प्रतिष्ठानो के निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को गुणवत्ता, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के प्रावधानों का कडाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को एक्सपायर्ड साम्रगी विक्रय न करने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर सप्लाई वाहन के 01 तथा मिष्ठान विक्रेताओं से 03 खाद्य पदार्थों के नमूनों को संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषणशाला रूद्रपुर को प्रेषित किये गये हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी तथा दीपावली के दृष्टिगत अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधि हुए नामित

pahaadconnection

उत्तराखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से हुआ भव्य रामलीला का मंचन

pahaadconnection

पुष्कर कुंभ: आस्था का जनसैलाब

pahaadconnection

Leave a Comment