Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

चेहरे के दाग धब्बों को दूर कर चांद सी खूबसूरती पाने के लिए यह नुस्खा अपनाएं

Advertisement

अक्सर हमें चेहरे पर पिंपल्स और अन्य समस्याएं होती है। पिंपल्स ठीक होने के बाद इसके दाग रह जाते हैं। कभी-कभी चेहरे पर छोटे-मोटे दाग धब्बे हो जाते हैं। यह दाग धब्बे चेहरे की खूबसूरती को फीकी कर देते हैं। इसलिए इन्हें दूर करने के लिए बहुत से प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन फिर भी ज्यादा फायदा देखने को नहीं मिलता। ऐसे में हम होम रेमेडीज की तरफ जाते हैं। आज हम आपके लिए एक खास होम रेमेडी लेकर आए हैं। अगर आप अपने चेहरे के दाग धब्बों को दूर करना चाहते हैं तो इस रेमेडी को जरूर अपनाएं। चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए पपीते का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके लिए पपीते के टुकड़ों को काटकर उसे मैस कर दीजिए। अब इस मिश्रण में थोड़ी नींबू के रस की बूंदें डालें। अब इस मिश्रण में थोड़ा शहद डालें। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इस मिश्रण को अपने चेहरे पर ही रहने दें। उसके बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को धो सकते हैं। आप हफ्ते में दो-तीन बार इस उपाय को जरूर करें। इस उपाय को अगर आप रेगुलर करेंगे तो दाग धब्बे धीरे-धीरे चले जाएंगे। इसके अलावा आपका चेहरा खूबसूरत और साफ नजर आएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अचानक हो रहा है माइग्रेन। माइग्रेन से निपटने के लिए टिप्स जाने।

pahaadconnection

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के नए नियमों के अनुसार, परिसर में धरना देने पर छात्रों पर 20,000 रुपये का जुर्माना

pahaadconnection

स्टार्टअप नीति: सभी विभाग इनोवेशन आइडिया का चयन करेंगे, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए नीति में संशोधन किया जाएगा

pahaadconnection

Leave a Comment