Pahaad Connection
अन्य

अगर आप भी अपने घर में धन समृद्धि लाना चाहते हैं तो लौंग का उपाय जरूर करें

Advertisement

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख और समृद्धि पाना चाहता है। इसके अलावा वह चाहता है कि उसके जीवन में सारी चीजें सही तरीके से चले। लेकिन फिर भी जीवन में बाधाएं आती रहती है। कभी-कभी हमारे काम रूके रहते हैं। बहुत कोशिश करने के बाद भी कोई न कोई रुकावट आती रहती है। इसके अलावा घर में बीमारियां भी चलती रहती है इन सब समस्याओं के लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए। कुछ चीजें ऐसी होती है जो आपके घर की नेगेटिविटी को दूर कर सकती है आज हम आपको एक खास उपाय बताएंगे। इस उपाय को रोजाना आप कर सकते हैं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

अगर आप अपने जीवन में सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं तो रोजाना कपूर के साथ लौंग को जरूर जलाएं। आप कपूर लें और उसके साथ लौंग लेकर दोनों को एक साथ जलाकर उसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं। अगर आप इस खास उपाय को रोजाना करते हैं तो आपके घर की नेगेटिविटी दूर होगी। इसके अलावा आप अपने जीवन में सफलता की और आगे बढ़ेंगे। अगर आपके घर में बीमारियां चल रही है तो भी आप इस खास उपाय को जरूर करें। कपूर को घी में डुबोकर उसके बाद इसे लौंग के साथ जलाएं। इससे भी आपको बहुत से फायदे मिलेंगे। घर में पॉजिटिविटी के लिए यह उपाय बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

Advertisement
लौंग से करें ये ज्योतिष उपाय

नकारात्मक ऊर्जा के लिए

घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए लौंग का ये सिंपल सा उपाय करना शुभ होगा। इसके लिए शनिवार या फिर रविवार के दिन 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची लेकर जला दें। इसके बाद इसे घर के एक-एक कोने में घुमा दीजिए। इसके बाद जब पूरी तरह से जला दें। आप चाहे, तो इसकी राख में थोड़ा सा पानी मिलाकर प्रवेश द्वार में फैला दीजिए। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी।

Advertisement

राहु केतु के लिए

अगर किसी जातक की कुंडली में राहु और केतु की स्थिति सही नहीं है तो शनिवार के दिन लौंग का दान करें। इसके साथ ही 40 शनिवार तक इस उपाय को अपनाते रहें। अगर किसी व्यक्ति को दान नहीं दे सकते हैं तो शिवलिंग में इन लौंग को चढ़ा दें। ऐसा करने से राहु केतु का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा।

Advertisement

उधार पैसे वापस लाने के लिए

अगर कोई व्यक्ति आपके द्वारा दिए गए पैसे वापस करने में आनाकानी कर रहा है तो अमावस्या या फिर पूर्णिमा के दिन रात के समय 21 लौंग कपूर में रखकर जला दें और मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए हवन कर लें। ऐसा करने से राहु केतु का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा।

Advertisement

आर्थिक लाभ के लिए

मेहनत करने के बावजूद फल नहीं मिल रहा है या फिर पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद इसमें दो लौंग भी डाल दें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा 21 मंगलवार या शनिवार करने पर आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एक्ट्रेस शरगुन मेहता ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यू नही बनी 9 साल से मां।

pahaadconnection

एलायंस एयर के दो दिनों से हड़ताल पर चल रहे पायलटों काम पर लौट आए

pahaadconnection

वैश्विक तेल बाजार में भारत की बड़ी सफलता, पश्चिमी देशों को बेच रहा सस्ता रूसी कच्चा तेल

pahaadconnection

Leave a Comment