Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग

Advertisement

कैम्पटी में लगने वाले इस मेले के लिए 02 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा
देहरादून 22 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्पटी में खेलकूद एवं सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कैम्पटी में लगने वाले इस मेले के लिए 02 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैम्पटी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए इसे नगर पंचायत बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेलों की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उत्तराखण्ड में गौचर एवं जौलजीवी मेला अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मेले हैं। कैम्पटी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बागवानी एवं जल विद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में भी राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित चिंतन शिविर में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मंथन चल रहा है। अधिकारियों को इसके लिए सुनियोजित योजना बनाने के लिए कहा गया है। अन्य राज्यों में जो अच्छे कार्य हो रहे हैं, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से ऐसे कुछ कार्यों को राज्य में बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में अपनाया जाय। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा केदार की भूमि से कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इस बार चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार, क्रीडा समारोह के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह पंवार, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनमोहन सिंह मल, ब्लॉक प्रमुख जौनपुर श्रीमती सीता रावत, क्रीडा समिति के संयोजक श्री राजेश नौटियाल, जिलाधिकारी टिहरी श्री सौरभ गहरवार, एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रत्येक जनपद में जारी है आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान

pahaadconnection

वक्फ सुधार जनजागरण प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

pahaadconnection

उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट

pahaadconnection

Leave a Comment