Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पटेल नगर पुलिस ने किया स्पा सेंटरो में औचक निरीक्षण

Advertisement

देहरादून। कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने आईएसबीटी चौकी पटेल नगर क्षेत्र मे स्थित स्पा सेंटर में कमियां एवम अनियमितताएं पाए जाने पर स्पा सेंटर के मालिकों, संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 11 पर जुर्माना कर 5,500रुपये संयोजन शुल्क वसूला। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्र स्थित स्पा सेंटरो में औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में स्पा सेंटर में कमियां, अनियमितताएं पाए जाने पर मालिकों, संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कारवाही कर 11 व्यक्तियों का चालान कर 5500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। कोतवाली पटेल नगर पुलिस का कहना हैं की स्पा सेंटर की चेकिंग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

भारतीय नौसेना ने द्विपक्षीय नौसेना समुद्री साझेदारी अभ्यास में लिया भाग

pahaadconnection

गुप्तकाशी के केदारघाटी का प्रसिद्ध जाख मेला

pahaadconnection

Leave a Comment