Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 05 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर ओमप्रकाश नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। कुलपति प्रो. नेगी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा “दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार 2021” से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति व उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि हेतु बधाई व शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात है कि देश के 890 शैक्षिक संस्थानों व विश्वविद्यालयों में से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय को पुनर्वास पेशेवरों के विकास (विशेष शिक्षकों को तैयार करने) हेतु चुना गया है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय से अपेक्षा की है कि भविष्य में दिव्यांगजनों हेतु इस दिशा में और अधिक व्यापक स्तर पर कार्य होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओमप्रकाश सिंह नेगी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि यह पुरस्कार विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांगजनों के लिए पुनर्वास पेशेवरों को तैयार किए जाने व विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याओं को निराकरण हेतु दिया गया है। उन्होंने बताया कि देश में विशेष शिक्षकों की कमी की समस्या दूर करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा बीएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम के माध्यम से विशेष शिक्षकों को तैयार किया जा रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक व पाठ्यक्रम समन्वय डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मौसम : कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, धूप मैदान से निकली पहाड़ की ओर.

pahaadconnection

सभी थाना क्षेत्रों में चला दून पुलिस का चेकिंग अभियान।

pahaadconnection

13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान

pahaadconnection

Leave a Comment