Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पथराव के विरोध में भारतीयों ने बंद कराया झूला पुल

Advertisement

देहरादून/धारचूला। व्यापारियों ने पुल पर पहुंचकर एसएसबी को पुल के गेट नहीं खोलने दिए। पुल बन्द की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी पुल पर पहुँचे और नाराज व्यापारियों को समझाया। पिथौरागढ़ से अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान भी सोमवार को धारचूला पहुंचे और अपर जिलाधिकारी धारचूला के संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ नेपाल के अधिकारियों से वार्ता करने के लिए दार्चुला जिला मुख्यालय गए।
धारचूला में रविवार को नेपाल की ओर से किए गए पथराव में एक मजदूर के घायल होने और पुल बंद करने के बाद नेपाल में भीड़ में लाठीचार्ज के दौरान एक भारतीय के घायल होने की घटना से लोगों में नाराजगी है। नेपाल की ओर से लगातार किए जा रहे पथराव के विरोध में सोमवार को भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद करा दिया इससे लगभग 1घंटा 40 मिनट तक दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद रही।
सोमवार को धारचूला व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में कई व्यापारियों ने सुबह 7 बजे पुल पर पहुंचकर एसएसबी को पुल के गेट नहीं खोलने दिए। पुल बंद की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी पुल पर पहुंचे और नाराज व्यापारियों को समझाया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से नेपाल की और आये दिन पत्थरबाजी करने वाले पर दार्चुला प्रशासन से कानूनी मांग की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने लगभग 1 घंटे 40 मिनट के बाद पुल खोने दिया। जिसके बाद पुल पर आवाजाही शुरू हो पाई।
नेपाल की ओर से किए गए पथराव के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए पिथौरागढ़ से अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान भी सोमवार को धारचूला पहुंचे। अपर जिलाधिकारी धारचूला के संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी के साथ नेपाल के अधिकारियों से वार्ता करने के लिए दार्चुला जिला मुख्यालय गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

10 ग्रेजुएट को पोस्ट ग्रेजुएट के लिए यूनाइटेड किंगडम में अध्ययन करने का मिलेगा अवसर

pahaadconnection

कुवी और देसिया पुस्तकें लॉन्च

pahaadconnection

शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

pahaadconnection

Leave a Comment