Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक की मौत

Advertisement

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के पास रविवार को एक कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा देवप्रयाग से 15 किलोमीटर आगे हुआ। कार में तीन लोग सवार थे। सुबह कार सवार श्रीनगर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर कार पहाड़ी से टकरा गई। इस दौरान दिनेश प्रसाद पुत्र स्व. मुरलीधर(56) निवासी ग्राम शिवानन्दी गोलपीर, रुद्रप्रयाग की मौके पर मौत हो गई। जबकि गोविंद प्रसाद पुत्र स्व. भगवती प्रसाद (50) और रोशनी देवी(50) पत्नी दिनेश, निवासी रुद्रप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर जाकर घायलों को निजी वाहन से देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रानीखेत से कौसानी जा रही कार खाई मे गिरी, कई घायल, एक की मौत

pahaadconnection

स्नो गर्ल को किया जाएगा सम्मानित

pahaadconnection

ऋषिकेश सीएम धामी आज करेंगे शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन का शिलान्यास

pahaadconnection

Leave a Comment