Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंडBreaking News

भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक पदयात्रा निकालेंगे हरीश रावत

Advertisement

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब पदयात्रा पर निकलेंगे। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। इसलिए वे जनवरी में भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य सरकार ने जितने लोगों को नौकरी नहीं दी है उससे ज्यादा लोगों की नौकरी वापस ली है। कहा कि विधानमंडल में अगर नौकरी देना अपराध था तो इसकी सजा उनको नहीं दी जानी चाहिए थी जिनको नौकरी मिली है, बल्कि इसकी सजा उसको मिलनी चाहिए थी जिन्होंने नौकरी दी है। ऐसे लोगों को मंत्री नहीं बनना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम भाजपा के लिए काम कर रही है। कहा कि हिमाचल में मिली जीत का संदेश अगले लोकसभा चुनाव तक जाएगा जिसका फायदा प्रदेश कांग्रेस को भी मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलटा कावड़ यात्रियों को ले जा रहा ट्रक

pahaadconnection

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

pahaadconnection

बीज बम अभियान पारंपरिक बीजों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : सुबोध उनियाल

pahaadconnection

Leave a Comment