Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंडBreaking News

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Advertisement

 

देहरादून,11 दिसम्बर। बैंक की साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र पहल के तहत, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके अनुसार साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र, पश्चिम बंगाल साइबर सुरक्षा जागरूकता और अन्य प्रशिक्षण सामग्री/ विषयवस्तु प्रदान करेगा, जिसका उपयोग बैंक द्वारा बैंक के हितधारकों के लिए आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम/ कार्यशालाओं में किया जाएगा। समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र,आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, पश्चिम बंगाल द्वारा बैंक की केंद्रीय कार्यालय, मुंबई और साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार, कोलकाता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित वर्च्युअल कार्यक्रम में हस्ताक्षर किए गए थे। इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक और सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै ,सभी कार्यकारी निदेशक – श्री नितेश रंजन, श्री रजनीश कर्नाटक , श्री निधु सक्सेना और श्री रामासुब्रह्ममणियण एस और मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी श्री के.एम. रेड्डी उपस्थित थे। श्री संजय कुमार दास, सदस्य-सचिव, साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, पश्चिम बंगाल, कोलकाता से जुड़े थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना भाजपा की पुरानी आदत : नवीन जोशी

pahaadconnection

जनकल्याण शिविर में 89 शिकायतें दर्ज, 77 शिकायतो का मौके पर ही हुआ निस्तारण

pahaadconnection

दशहरा त्योहार के ऐतिहासिक आयोजन पर विकास की आड़ में रोक लगाने की कोशिश

pahaadconnection

Leave a Comment