Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

18 दिसम्बर को 13 जनपदों के 413 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी लिखित परीक्षा

Advertisement

देहरादून। सचिव उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पुलिस विभाग के अन्तर्गत पुलिस आरक्षी/पी.ए.सी./ आई.आर.बी. / अग्निशामक (पुरुष / महिला) परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के 413 परीक्षा केन्द्रों में 18 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त लिखित परीक्षा हेतु औपबन्धिक रूप से सफल अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर अपने ई-प्रवेश-पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य लायें। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी), पेजर, प्रोग्रामेबल / नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, घडियां (एनालॉग घड़ियों सहित) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक / संचार उपकरणों / मास्क को ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी प्रातः 9.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र में पहुंच जाए। प्रत्येक परीक्षार्थी की उसके प्रवेश-पत्र / फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी की जाएगी। सचिव उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों की अवस्थिति के संबंध में अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से पूर्व ही जानकारी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र पर उल्लिखित महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित करेंगें। परीक्षा में ओ०एम०आर० पत्रक पर अंकन हेतु नीला / काला बॉल पेन साथ लेकर आए, पेंसिल एवं रबड के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधन के प्रयोग पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की समीक्षा

pahaadconnection

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने किया 100 वर्षीय मतदाता विजयसिंह को सम्मानित

pahaadconnection

श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह राजभाषा संसदीय समिति में नामित

pahaadconnection

Leave a Comment