Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर।

सफलता
Advertisement

पटेलनगर पुलिस को मिली बडी सफलता, फरार चल रहा शातिर ईनामी अपराधी गिरफ्तार
पच्चीस हजार रुपये के शातिर ईनामी अपराधी को पटेलनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस को बडी सफलता मिली। लम्बे समय से चोरी के मामले मे फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपये के शातिर ईनामी अपराधी को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद सफेद धातु की चैन भी बरामद की गई हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड एवं फरार चल रहे वाँछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस को आदेश-निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुपालन मे श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर एवं सर्वेश कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक सदर के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी द्वारा फरार एवं वांछित, ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। थाना पटेलनगर के मुकदमा अपराध सख्या 61/2022 धारा-380 भादवि मे वांछित अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मुढाला थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पच्चीस हजार रुपये का ईनाम घोषित था। उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए, मुखबिर तन्त्र को सक्रिय करते हुए लगातार तलाश की गई।
इसी क्रम मे पुलिस टीम अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद की गिरफ्तारी हेतु जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश रवाना थी, जहाँ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहबाज उर्फ शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मुढाला थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष पच्चीस हजार रुपये के ईनामी अपराधी को कृष्णा कॉलेज तिराहा नूरपुर रोड बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शाहबाज उर्फ सोनू द्वारा अपने तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर कुछ माह पूर्व थाना क्षेत्र मे बन्द घर से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिन्हे पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त शहबाज उर्फ शहजाद की निशानदेही पर एक अदद सफेद धातु की चैन बरामद की गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा सुनील अंबेकर ने कही। डा अंबेकर देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थे। डा. अंबेकर ने कहा कि भारत को जानने की जरूरत है जिसे आध्यात्म के जरिए ही जाना जा सकता है चिंता की बात ये है कि अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की संरक्षित करने की जरूरत है और इसके लिए अध्यात्म के लिए पुस्तके बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की अपनी जीवन पद्धति है लेकिन भारत की जीवन पद्धति ,भारत की जीवन शैली को अपनी संस्कृति परंपरागत तौर तरीके से रहने की है, यही हमारा व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक होना चाहिए, अनुसंधान पर भी जाना चाहिए लेकिन नारो में बहना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तकनीक से आगे बढ़ते है, हम चांद पर भी पहुंचे है वो भी संघर्ष की यात्रा है,लेकिन हमने उतना ही संघर्ष श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भी किया है, हमने अपनी संस्कृति अपने सनातन को नही छोड़ना है। डा अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व यात्रा का वर्णन हमारे ग्रंथों में है हम सभी को साथ लेकर चलते है, हमे सभ्यता हम संस्कृति की यात्रा हिंदुत्व में ही ढूंढते है, वही सही मार्ग, समानता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार समानता का व्यवहार है जो हमे जोड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कोई जादू नहीं था कि दुनियां ने योग को अपना लिया, योग शुद्धता का भाव लिए हुए था सब के लिए उपयोगी सबके लिए कल्याणकारी भी था ऐसे कई अनुसंधान ऐसे कई विषय है जो विश्व के कल्याणकारी होंगे और अब इसे विश्व स्वीकार कर रहा है। हमारे देश में हजारों लोगों ने राष्ट्र अराधना की है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगो को भूलने की आदत है जिन्हे जगाना जरूरी है, जो कल तक ये भूल गए थे कि श्री राम कहां पैदा हुए, हुए भी कि नहीं? आज वही स्मृतियां वापिस आ रही है, कुछ लोग भारत 1947 के बाद के भारत को मानते है लेकिन भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा नया भारत नई पीढ़ी का जरूर है लेकिन इस पीढ़ी को पुराने भारत के विषय में भी बताना जरूरी है। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की पत्रिका हिमालय हुंकार के दीपावली विशेषांक का भी विमोचन किया गया। साथ ही पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती की पुस्तक साक्षात आदि शक्ति : उग्रावतारा नंदा का भी विमोचन किया गई। श्री रावत ने नंदा देवी के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच पर विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय, पूर्व आईएएस सुरेंद्र पांगती, रंजीत सिंह ज्याला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डा शैलेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, सह प्रचार प्रमुख संजय, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय आदि गणमानय व्यक्ति उपस्थित रहे।

pahaadconnection

रेल मंत्रालय कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र स्थापित करेगा

pahaadconnection

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के तहत संचालित समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment