Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांवड़ यात्रा में बिना साइलेंसर वाली बाइकों पर पाबंदी

Advertisement

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा में इस बार बिना साइलेंसर वाली बाइकों पर पाबंदी लगाई है। ऐसी बाइकों को यूपी-हरिद्वार के बॉर्डर पर चेकिंग कर रोका जा रहा है। कांवड़ मेला प्रारंभ होने से अब तक  हरिद्वार नारसन व काली नदी बॉर्डर पर अब तक बिना साइलेंसर वाली 26 मोटरसाइकिल सहित 33 दोपहिया वाहन के चालान किए गए हैं। अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्डr ने बताया कि कांवड़ यात्रा 2023 को सुगमता और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। बिना साइलेंसर के मोटरसाइकिल चलाने से उसमें आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। जो कांवड़िये और उनके साथियों के लिए खतरनाक है। मोटरसाइकिलों पर साइलेंसर होने से प्रदूषण होता है और पैदल चलने वाले कांवड़िए उसकी आवाज से हड़बड़ा जाते हैं। इसलिए इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान बिना साइलेंसर की मोटरसाइकिल को हरिद्वार प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सभी शिवभक्तों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल का साइलेंसर न हटाएं।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

व्हाट्सएप iOS, Android और वेब उपयोगकर्ताओं के लिए नई सुविधाएँ शुरू कीं है

pahaadconnection

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोरखपुर इकाई के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न।

pahaadconnection

भगवान विष्णु का एक भव्य मंदिर आदिबद्री मंदिर

pahaadconnection

Leave a Comment