Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस ने बरामद किये 252 खोये हुए मोबाइल फोन

पुलिस
Advertisement

देहरादून। नये साल में देहरादून पुलिस ने आमजन को तोहफा देते हुये पचास लाख, पचास हजार रुपये कीमत के 252 खोये हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया हैं।

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलो की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून तथा एसओजी ग्रामीण की टीमों को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निकट पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल/ एसओजी ग्रामीण की टीमों द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से, उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बिजनौर, दिल्ली, मेरठ आदि राज्यों से जनपद देहरादून से खोये गये कुल 252 स्मार्ट मोबाईल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पचास लाख, पचास हजार रुपये है बरामद किये गये। जिन्हें आज पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा उनके स्वामियों गौरव ठाकुर, शिव प्रसाद नौटियाल, श्रीमती अन्जु देवी, श्रीमती आरती के सुपुर्द किया गया। अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ट्रेन से कट कर व्यक्ति ने की आत्महत्या

pahaadconnection

EPFO: पीएफ खाताधारकों के लिए शुरू की गई ई -पासबुक सुविधा

pahaadconnection

सीसीटीवी कैमरे की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में बैठक आयेाजित

pahaadconnection

Leave a Comment