Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

जोशीमठ भू धंसाव : सीएम धामी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, कल लेंगे ग्राउंड ज़ीरो का जायजा

मुख्यमंत्री
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी द्वारा जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और नगर के पुनरोद्धार कार्ययोजना पर कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी द्वारा जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और नगर के पुनरोद्धार कार्ययोजना पर कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। आज की इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री कल शनिवार को जोशीमठ ग्राउंड जीरो पर जाकर वहां के हालात का जायजा लेंगे। गौरतलब है की बीते कल यानी की गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को एक विशेषज्ञ दल गठित कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अध्ययन करने के निर्देश दिए थे। विशेषज्ञ दल जोशीमठ पहुंच गया है।

इससे पहले जोशीमठ में भवनों, सड़कों और खेतों में आ रही दरारें और कुछ स्थानों पर पानी रिसने की घटना से क्षेत्र के लोगो के बीच दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन के निर्देश पर लोगों का सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी पुनर्वास किया जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, कुमाऊं से लौट कर आते ही मुख्यमंत्री धामी ने शाम को जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट ली। अब आज शुक्रवार को उन्होंने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी, चमोली के डीएम, गढ़वाल के आयुक्त, सिंचाई, लोनिवि, वित्त विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में जोशीमठ के आपदा प्रबंधन के सिलसिले में बनाए गए रोडमैप पर चर्चा हो सकती है। बैठक में फैसले लेने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां पहले से भेजे गए विशेषज्ञ दल, जिला प्रशासन और जोशीमठ बचाओ अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री प्रभावित इलाकों का दौरा भी करेंगे और प्रभावित परिवारों से भी मिलेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के लिये दून पुलिस की बस सेवा लगातार जारी

pahaadconnection

उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधि हुए नामित

pahaadconnection

पावर लिफ्टर शशांक तड़ियाल ने की कैबिनेट मंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment