Pahaad Connection
Breaking Newsदेश-विदेश

भारत से महिला शांतिरक्षकों का दल पहुंचा अबेई

शांतिरक्षक
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक मामलों के प्रमुख ने अबेई में भारत की महिला शांतिरक्षकों की सबसे बड़ी टुकड़ी की तैनाती का स्वागत करते हुए कहा कि महिला सैनिकों का मतलब कुशल संचालन है।

 

शांति संचालन के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव जीन-पियरे लैक्रोइक्स ने ट्वीट में किया, ‘‘ भारत से महिला शांतिरक्षकों की सबसे बड़ी टुकड़ी को अबेई में देखकर खुशी हुई। अधिक महिला शांतिरक्षकों का अर्थ है अधिक कुशल संचालन। हम जिनकी सेवा करते हैं वे उन्हें बेहतर तरीके से प्रतिबिंबित करने में मदद करेंगी।”

Advertisement

 

महिला शांतिरक्षकों की सबसे बड़ी टुकड़ी भारत से शनिवार को अबेई पहुंची। इन्हें संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल के साथ तैनात किया जाएगा। अबेई दक्षिण सूडान और सूडान की सीमा पर विवादित क्षेत्र है और इसे ‘‘विशेष प्रशासनिक दर्जा ” दिया गया है। मिशन ने ट्वीट किया था, ‘‘यूएनआईएसएफए, भारत से हाल के वर्षों में शांतिरक्षकों की एकमात्र सबसे बड़ी महिला टुकड़ी की तैनाती का स्वागत करने के लिए उत्साहित है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन

pahaadconnection

प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

मानसून सीजन में संभावित आपदा से निपटने के लिए अलर्ट रहने के दिए निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment