Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsराजनीति

‘भारत जोड़ो यात्रा’ कड़ाके की ठंड के बीच होशियारपुर के टांडा से फिर शुरू

होशियारपुर
Advertisement

कड़ाके की ठंड में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पंजाब के टांडा से फिर शुरू हुई। कांग्रेस के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के मार्च का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ।

 

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरीश चौधरी और राजकुमार चब्बेवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गांधी के साथ देखा गया। यात्रा ने मुकेरियां में रात को विश्राम किया था। गांधी एक बार फिर सफेद रंग की अपनी चर्चित टी-शर्ट पहने नजर आए। यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

Advertisement

 

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने सोमवार को कहा था कि यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा था। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी, जहां राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे।

Advertisement

 

यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के शनिवार को निधन के कारण यह यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी गई थी। चौधरी को यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उनका रविवार को जलंधर के उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया गया। लोहड़ी पर्व पर शुक्रवार को भी यात्रा रोकी गई थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री ने किया सैन्यधाम का निरीक्षण

pahaadconnection

राम–हनुमान मिलाप, बाली वध के साथ हुआ भव्य रामलीला का मंचन

pahaadconnection

सोमवती अमवस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक

pahaadconnection

Leave a Comment