Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

ज्ञानवापी केस: कॉर्बन डेटिंग मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Advertisement

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज गुरूवार को वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर से बरामद किये गए कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने के मामले में फिर से सुनवाई होगी।

 

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज गुरूवार को वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर से बरामद किये गए कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने के मामले में फिर से सुनवाई होगी। गौरतलब है की इससे पहले सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया गया था, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई को एक दिन और आगे बढाकर आज गुरुवार को कर दिया है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की एकल पीठ द्वारा लक्ष्मी देवी और अन्य की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई की जा रही है। कोर्ट द्वारा पिछली सुनवाई के दौरान आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से परिसर से प्राप्त कथित शिवलिंग में बिना किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ किये डेटिंग कराने के लिए किसी और तरीके पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया था। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से पूछा था कि क्या ऐसी कोई अन्य विधि है, जिससे कथित शिवलिंग को बिना किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाए उसकी कॉर्बन डेटिंग की जा सके। इस पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जवाब दिया था कि उसके पास ऐसी विधियां हैं जो शिवलिंग को नुकसान पहुंचाए बिना कार्बन डेटिंग कर सकती हैं। इसके लिए निजी एजेंसियों से भी वार्ता की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

11 चैकपोस्ट पर की गई वॉटरप्रूफ कैनोपी की व्यवस्था

pahaadconnection

वैश्विक तेल बाजार में भारत की बड़ी सफलता, पश्चिमी देशों को बेच रहा सस्ता रूसी कच्चा तेल

pahaadconnection

कांग्रेस पार्टी ने की आउटसोर्स कंपनी की शिकायत

pahaadconnection

Leave a Comment