Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

“स्पेस टेक्नोलॉजी फ्रेंडली स्टेट” बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा सम्मेलन : सीएम

Advertisement

देहरादून। शासकीय आवास पर विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग अन्तरिक्ष सम्मेलन-2025 में इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित हुये। इस अवसर पर प्रदेश में मॉडल जनपद बनाने के लिए इसरो और यूकास्ट द्वारा विकसित डैशबोर्ड का शुभारंभ एवं इसरो द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान तक सीमित न रहकर संचार, कृषि, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हमारी सरकार विज्ञान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है और प्रदेश में साइंस सिटी, साइंस एवं इनोवेशन सेंटर, एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन व अन्य अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना पर कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा की उन्हे विश्वास है कि यह सम्मेलन उत्तराखंड को “स्पेस टेक्नोलॉजी फ्रेंडली स्टेट” बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने ली बैठक

pahaadconnection

राज्यपाल ने दी ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

pahaadconnection

महाशिवरात्रि व्रत आज,इन शुभ मुहूर्त में करे पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न

pahaadconnection

Leave a Comment