Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशसोशल वायरल

‘राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में भारतीय वायुसेना के अधिकारी को गिरफ्तार किया

‘राजधानी एक्सप्रेस
Advertisement

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुंबई राजधानी एक्सप्रेस की रवानगी में देरी करने के उद्देश्य से बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में भारतीय वायुसेना के गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पीसीआर कमांड कक्ष ने शाम 4.48 बजे बम होने की कॉल के बारे में पुलिस को सूचित किया।

 

मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी। रेलवे और मध्य जिले के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल भी अभियान में शामिल हुआ, लेकिन ट्रेन में से कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरीश एच पी ने कहा, ‘‘मोबाइल नंबर को ट्रैक किया गया और पता चला कि भारतीय वायु सेना में सार्जेंट सुनील (35) सांगवान ने कॉल की थी।”

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांगवान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक सुनील सांगवान को मुंबई के सांताक्रूज में वायु सैनिक अड्डे पर अपनी तैनाती की जगह जाने के लिए ट्रेन में सवार होना था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अनैतिक देह व्यापार करवा रहे स्पा संचालक सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

प्रेग्नेंसी की चर्चा पर भड़कीं करीना कपूर, कहा- क्या मैं बच्चा पैदा करने वाली मशीन हूँ?

pahaadconnection

भारत में 10 साल के बॉन्ड यील्ड में आरबीआई की दर वृद्धि पर 3 महीने में सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई

pahaadconnection

Leave a Comment