Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

कोहली और अनुष्का स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे

कोहली
Advertisement

कोहली और अनुष्का ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान दोनों स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम भी पहुंचे। स्वामी दयानंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। विराट और अनुष्का धार्मिक अनुष्ठान के लिए ऋषिकेश पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार को होने की संभावना है। इसके अलावा दोनों ने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान भी लगाया।

 

स्वामी दयानंद पीएम मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। पीएम खुद उनसे मुलाकात करने के लिए ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम गए थे। बाद में स्वामी दयानंद ब्रह्मलीन हो गए थे। कोहली और अनुष्का ने दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद महाराज से आशीर्वाद भी लिया। रात में वह आश्रम में ही ठहरे। उन्होंने आश्रम की रसोई में बना भोजन ही ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने रोटी, सब्जी, खिचड़ी और कढ़ी खाई। विराट और अनुष्का ने आश्रम में नियमित होने वाली योग क्लास में भी शामिल हुए।

Advertisement

 

विराट कोहली इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वृंदावन में श्री बाके बिहारी मंदिर में भी नतमस्तक हुए थे। इस दौरान विराट ने परिवार संग वृंदावन में श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लिया था। वृंदावन से लौटने के बाद कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाया। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेंगे। इस सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से होने जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

pahaadconnection

भारतीय सेना ने “युद्ध और गोलाबारी के बदलते स्वरूप” विषय पर पहले जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मारक व्याख्यान का आयोजन किया

pahaadconnection

हृदय विदारक सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त

pahaadconnection

Leave a Comment