Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Advertisement

रुद्रप्रयाग,12 फरवरी। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आज अपने कार्यालय में कार्यकाल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता मिलन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
सिंदवाणी तल्ली से आए ग्रामीणों ने दृयुक तोक में सोलर लाइट लगाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी आशंकाएं भी बनी रहती हैं। राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि से आए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बालिका छात्रावास में सुरक्षा कर्मी की तैनाती तथा महाविद्यालय परिसर में हेल्थ डेस्क स्थापित किए जाने की मांग उठाई।
ग्राम जग्गी बगवान के ग्रामीणों ने परी तोक को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क संपर्क न होने के कारण उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच प्रभावित होती है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसी क्रम में ग्राम चिलौणड़ के ग्रामीणों ने भंगर गदेरे पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा अधिकारियों से फीडबैक लेकर कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अपने परिजनों की तलाश में आंखें: मलबे में दबे लोगों की तलाश

pahaadconnection

90वीं वर्षगांठ पर आकाशवाणी ने आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम –

pahaadconnection

करने जा रहे है नामांकन तो रखे विशेष बातों का ध्यान

pahaadconnection

Leave a Comment