Pahaad Connection
Breaking Newsदेश-विदेश

कुशीनगर के जिलाधिकारी ने बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर जन जागरूकता अभियान हेतु एलईडी वैन को रवाना किया

कुशीनगर
Advertisement

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान हेतु एलईडी वैन प्रदर्शनी को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दे रवाना किया।

 

विदित हो कि समग्र शिक्षा के तत्वावधान में वित्त वर्ष 2022-23 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से पूरे प्रदेश में एलईडी वैन द्वारा निपुण भारत मिशन जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जनपद कुशीनगर में दिनांक 01 फरवरी से 30 दिनों तक 120 स्थलों पर एलइडी वैन प्रदर्शन किया जाना है।बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने बताया कि इस हेतुक खंड शिक्षा अधिकारी को अपने अपने विकासखंड के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।  उक्त एलईडी वैन के प्रदर्शन के लिए संबंधित विद्यालय के अध्यापकों को नामित कर उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित करते हुए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मनाया गया आचार्य राष्ट्र संत विद्यासागर महामुनिराज का अवतरण दिवस

pahaadconnection

हरिद्वार : सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी में आया श्रद्धालुओं का सैलाब

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने काशीपुर में राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का किया शुभारम्भ

pahaadconnection

Leave a Comment