Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान महाशिवरात्रि पर किया जाएगा

केदारनाथ
Advertisement

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान महाशिवरात्रि पर किया जाएगा। हर साल महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाती हैं, वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख वसंत पचंमी के दिन तय की जाती है। सालों से ही ऐसी परंपरा चली आ रही है।

 

एक बार तारीख तय होने के बाद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी जाती हैं। इस बार अप्रैल माह में ही चारधाम यात्रा शुरू होगी। भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद अब केदारनाथ धाम की तिथि घोषित होने को लेकर भक्तों के साथ ही स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

Advertisement

 

गढ़वाल हिमालय की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल श्रद्धालुओं के लिए 27 अप्रैल को खुलेंगे । टिहरी जिले के नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के पश्चात विधि-विधान से कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया । श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से ​मिली जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रात: 07:10 मिनट पर खोले जाएंगे।

Advertisement

 

चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित बदरीनाथ धाम के कपाट पिछले साल शीतकाल के लिए 19 नवंबर को बंद हुए थे। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार के सदस्यों सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बदरीनाथ सहित चारधामों के सर्दियों में भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण उनके कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में खुलते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : राज्यपाल

pahaadconnection

पीआरएसआई डेलीगेशन ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment